बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अरिजीत-श्रेया की आवाज में गूंजा ‘जय जय राम’, ‘रामायण’ का पहला गाना रिलीज

Mumbai: 'Jai Jai Ram' Resonates in Arijit and Shreya's Voices; First Song from 'Ramayana' Released

मुंबई : (Mumbai) रणबीर कपूर और साई पल्लवी (Ranbir Kapoor and Sai Pallavi) अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (first song, ‘Jai Jai Ram’, from the highly anticipated film ‘Ramayana’) का पहला गाना ‘जय जय राम’ गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 14 सितंबर को जारी कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर इससे पहले जुलाई में ब्रह्म मुहूर्त के दौरान रिलीज किया गया था। गाने के वीडियो में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता (Ranbir Kapoor as Lord Ram and Sai Pallavi as Mata Sita) के रूप में नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के स्वयंवर से लेकर वनवास तक के सफर की झलक दिखाई गई है। गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर (T-Series’ YouTube channel) जारी किया गया है।

‘जय जय राम’ को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत ए.आर. रहमान (music composed by A.R. Rahman) ने तैयार किया है। गाने के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। भक्ति और आध्यात्मिक भाव से भरपूर यह गीत फिल्म की कहानी और इसके पौराणिक संसार की झलक पेश करता है। गाने में रणबीर और साई की जोड़ी को राम और सीता के रूप में पहली बार विस्तृत अंदाज में देखने का मौका मिलता है।

नितेश तिवारी के निर्देशन (Directed by Nitesh Tiwari) में बन रही ‘रामायण’ में यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसे दो भागों में पेश किए जाने की योजना है। ‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।