बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : रुक्मिणी वसंत का दिखा नया अवतार, ‘मंगला गौरी’ में बनीं पुलिस अफसर

Mumbai: Rukmini Vasanth's New Avatar Revealed; Plays a Police Officer in 'Mangala Gauri'

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत (Actress Rukmini Vasanth) आगामी कन्नड़ फिल्म ‘मंगला गौरी’ (‘Mangala Gauri’) में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। राहुल पीके के निर्देशन में बन रही फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसमें रुक्मिणी पुलिस की वर्दी पहने स्कूटर पर बैठी दिखाई दे रही हैं। उनके साथ दिग्गज अभिनेत्री मालाश्री (Veteran actress Malashree) भी नजर आ रही हैं। फिल्म में अलग-अलग पीढ़ियों की दोनों अभिनेत्रियां कहानी के केंद्र में रहेंगी।

रुक्मिणी अपने सहज अभिनय और अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए पहचानी जाती हैं। ‘मंगला गौरी’ में वह पहली बार पुलिस की भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म निर्देशक हेमंत एम. राव के साथ उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘सप्त सागरदाचे एलो’ (‘Sapta Sagaradaache Ello’) में साथ काम कर चुके हैं। वहीं केवीएन प्रोडक्शंस के साथ भी रुक्मिणी की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह ‘टॉक्सिक’ में नजर आ चुकी हैं।

केवीएन प्रोडक्शंस और दक्षिणायनी टॉकीज (KVN Productions and Dakshayani Talkies) के बैनर तले बन रही फिल्म में मिधुन मुकुंदन का संगीत है, जबकि श्रीवत्सन सेल्वाराजन ने छायांकन किया है। फिल्म के एक्शन का जिम्मा विक्रम मोर ने संभाला है। वेंकट के. नारायण और हेमंत एम. राव (Venkat K. Narayana and Hemanth M. Rao) फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म की करीब 75 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और बाकी काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।