
मुंबई : (Mumbai) अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (actor Sidharth Malhotra) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (‘The One: Force of the Forest’) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (Balaji Motion Pictures and The Viral Fever) के बैनर तले बनी यह फिल्म अलौकिक लोककथा और पौराणिक थ्रिलर पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा (directed by Deepak Kumar Mishra) ने किया है। सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अपूर्व सोनी (Sunil Grover, Maniesh Paul, Shweta Tiwari, and Apoorva Soni will also appear in pivotal roles) भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
फिल्म की कहानी बिहार में स्थित 16वीं सदी के वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथाओं से प्रेरित बताई जा रही है। ट्रेलर में रहस्य, रोमांच और अलौकिक घटनाओं से भरी दुनिया की झलक दिखाई गई है। सिद्धार्थ ऐसे किरदार में नजर आते हैं, जो जंगल से जुड़ी डरावनी मान्यताओं को नजरअंदाज कर उसके भीतर प्रवेश करता है। इसके बाद गांव पर प्रकृति का भयंकर प्रकोप टूट पड़ता है और कई रहस्यमयी घटनाएं सामने आने लगती हैं।
ट्रेलर में पुनर्जन्म और प्राचीन शक्तियों से जुड़े संकेत भी देखने को मिलते हैं। तमन्ना भाटिया फिल्म में सिद्धार्थ की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। निर्माताओं को उम्मीद है कि भारतीय लोककथाओं और पौराणिक तत्वों पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को नया सिनेमाई अनुभव देगी। रहस्य, रोमांच और दमदार दृश्यों से भरपूर ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 (release in cinemas nationwide on September 25, 2026) को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
