बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : अमृत समूह से जुड़े पश्चिम बंगाल-मध्य प्रदेश के 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

New Delhi: ED raids 17 locations in West Bengal and Madhya Pradesh linked to the Amrit Group.

अमित गांगुली गिरफ्तार
नई दिल्ली : (New Delhi)
प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। ईडी के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने अमृत समूह की कंपनियों से जुड़े निदेशकों और प्रवर्तकों के कोलकाता तथा इंदौर स्थित 17 आवासीय और कार्यालय परिसरों पर धनशोधन निवारण कानून के तहत तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की है। वहीं, जमीन हड़पने, दस्तावेजों में जालसाजी और जमीन के अभिलेखों में हेरफेर के मामले में ईडी ने अमित गांगुली (Amit Ganguly) को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया है।

ईडी के अनुसार, अमृत समूह की कंपनियों और उसके निदेशकों ने विभिन्न जमा योजनाओं के नाम पर आम लोगों से बड़ी रकम एकत्र की। निवेशकों को अधिक रिटर्न देने का भरोसा दिया गया था, लेकिन कथित तौर पर वादा किया गया रिटर्न वापस नहीं किया गया। इसी मामले में समूह से जुड़े केसी दुजारी, काली किशोर बागची समेत अन्य निदेशकों और प्रवर्तकों के परिसरों पर तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई कोलकाता और इंदौर में स्थित कुल 17 आवासीय और कार्यालय परिसरों में की गई है।

एक अन्य मामले में ईडी ने अमित गांगुली को जमीन हड़पने, दस्तावेजों और जमीन के अभिलेखों में जालसाजी तथा पावर ऑफ अटॉर्नी से संबंधित अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार किया है। ईडी की जांच के अनुसार, गांगुली ने अलग-अलग व्यक्तियों और संस्थाओं की संपत्तियों पर कथित तौर पर गैरकानूनी तरीकों से नियंत्रण हासिल किया।

ईडी के मुताबिक, इन तरीकों में फर्जी बोर्ड प्रस्तावों (fake board resolutions) का इस्तेमाल, जाली हस्ताक्षर वाले बिक्री समझौतों की तैयारी, फर्जी दस्तावेज और विलेख तैयार करना, जमीन के अभिलेखों में हेरफेर तथा झूठे या फर्जी दावों के आधार पर दीवानी मुकदमे दायर करना शामिल है। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि संबंधित जमीन मालिकों के वैध अधिकारों से इनकार करने के साथ ही अपने अधिकारों के लिए सामने आने वाले लोगों को धमकाने और शारीरिक बल के इस्तेमाल के तरीके भी अपनाए गए।

जांच में अमित गांगुली के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस (West Bengal Police) में दर्ज 23 प्राथमिकी का भी पता चला है। ईडी के अनुसार, ये मामले संपत्तियों को कथित धोखाधड़ी और गैरकानूनी तरीकों से हासिल करने तथा उनके लेनदेन से जुड़े हैं। एजेंसी का कहना है कि इन मामलों से संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए लगातार एक समान तरीके से गैरकानूनी गतिविधियां किए जाने का संकेत मिलता है।