बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Balochistan : तुर्बत में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला

Balochistan: Pakistani Army convoy attacked in Turbat

कई जवान हताहत
तुर्बत : (Turbat)
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के केच जिले के मुख्यालय तुर्बत में बुधवार को पाकिस्तानी फोर्स (Pakistani army) के एक काफिले पर हमले की खबर सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डबोक मैनो क्रॉस के पास हथियारबंद लोगों ने काफिले को निशाना बनाया।

बलोचिस्तान की ऑनलाइन समाचार नेटवर्क ‘द बलोचिस्तान पोस्ट’

ने बताया कि शुरुआती स्थानीय रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हमले में कई जवान मारे गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के बाद मौके पर चार शव देखे गए और इलाके में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां भेजी गईं।

सूत्रों ने हमले में मारे गए फ्रंटियर कॉर्प्स (Frontier Corps) (FC) के दो जवानों की पहचान खालिद महमूद और रमजान जट्ट के रूप में की है। बताया गया है कि दोनों पंजाब के मियांवाली जिले के रहने वाले थे।

हालांकि, रिपोर्ट सामने आने तक घटना को लेकर पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और ना ही किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।