बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से लव रंजन पेश करेंगे छह नए चेहरे, फर्स्ट लुक जारी

Mumbai: Luv Ranjan will introduce six new faces in 'Pehla Pyar Doosri Baar'; first look released

मुंबई : (Mumba) निर्माता और लेखक लव रंजन की नई फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ (Pehla Pyar Doosri Baar) का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। दोस्ती और हास्य से भरपूर इस फिल्म के जरिए छह नए कलाकार हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में अलीशा चोपड़ा (Alisha Chopra, Sparsh Walia, Sakshi Vaidya, Kunal Vaidya, Sargun Kaur Luthra, and Tushar Chhibber) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है।

फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में सभी छह नए कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनकी मस्ती, दोस्ती और युवा अंदाज की झलक देखने को मिलती है। रंगीन और आधुनिक अंदाज में तैयार किया गया पोस्टर फिल्म के हल्के-फुल्के माहौल की ओर इशारा करता है। लव फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म रिश्तों और युवा जीवन से जुड़े पहलुओं को मनोरंजक अंदाज में पेश करेगी।

लव रंजन (Luv Ranjan) के लिए नए कलाकारों को हिंदी सिनेमा में पेश करना नया नहीं है। ‘प्यार का पंचनामा’ के जरिए उन्होंने पहले भी नए चेहरों को दर्शकों के सामने लाने का काम किया था। फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि नए कलाकारों के साथ एक नई दुनिया तैयार करना उनके लिए चुनौती के साथ-साथ उत्साह का अनुभव भी है। उनके मुताबिक, छह नए चेहरों के लिए कहानी की एक अलग दुनिया तैयार करना और उन्हें अपने किरदारों के साथ सहज होते देखना खास अनुभव रहा। ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लव फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। अनुज सैनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।