बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ऑस्कर 2027 में भारत की दावेदारी बनी ‘गोंधल’

Mumbai: 'Gondhal' Becomes India's Contender for Oscars 2027

मुंबई : (Mumbai) 99वें एकेडमी अवार्ड्स यानी ऑस्कर 2027 (99th Academy Awards) (Oscars 2027) के लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (Film Federation of India) ने भारत की आधिकारिक प्रविष्टि का ऐलान कर दिया है। देशभर से आई 33 फिल्मों में से मराठी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘गोंधल’ (‘Gondhal’) को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी (Best International Feature Film category) के लिए चुना गया है। संतोष डावखर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को वर्ष 2025 में गोवा में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सिल्वर पीकॉक पुरस्कार भी मिल चुका है।

ग्रामीण महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर बनी ‘गोंधल’ की कहानी सदियों पुरानी लोक परंपरा और आधी रात में किए जाने वाले अनुष्ठान के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में इशिता देशमुख ने सुमन (Ishita Deshmukh plays the character of Suman) का किरदार निभाया है, जिसका अतीत शादी के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ता। इस परिस्थिति से निकलने के लिए वह एक खतरनाक योजना बनाती है। कहानी के जरिए संस्कृति और परंपरा की आड़ में छिपे लालच, धोखे और अपराध को मनोवैज्ञानिक थ्रिलर के अंदाज में पेश किया गया है।

कम बजट और सीमित संसाधनों में बनी ‘गोंधल’ 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज (‘Gondhal’ was released in theaters on November 14, 2025) हुई थी। समीक्षकों से सराहना मिलने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी और नौ दिनों में करीब 49 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म के संगीत और पृष्ठभूमि संगीत को खास तौर पर सराहा गया है, जिसे दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने तैयार किया है। फिल्म में किशोर कदम, इशिता देशमुख और योगेश सोहोनी (Kishore Kadam, Ishita Deshmukh, and Yogesh Sohoni) प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ऑस्कर के लिए चयन के बाद ‘गोंधल’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। खास बात यह है कि यह फिल्म अभी किसी डिजिटल मंच पर उपलब्ध नहीं है। मराठी सिनेमा के लिए भी यह चयन महत्वपूर्ण है। ऑस्कर के इतिहास में ‘गोंधल’ भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बनने वाली मराठी सिनेमा की चौथी फिल्म (‘Gondhal’ is the fourth Marathi film to become India’s official entry) है। इससे पहले ‘श्वास’ (2005), ‘हरिशचंद्राची फैक्ट्री’ (2009) और ‘कोर्ट’ (2015) को यह अवसर मिल चुका है।