बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : रणवीर सिंह की नई पारी से पहले लिया लालबागचा राजा का आशीर्वाद

Mumbai: Ranveer Singh seeks blessings from Lalbaugcha Raja before embarking on a new chapter

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता रणवीर सिंह (Actor Ranveer Singh) हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा (Mumbai’s famous Lalbaugcha Raja) के दर्शन करने पहुंचे। पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने रणवीर ने बप्पा की पूजा-अर्चना की और अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए आशीर्वाद लिया। गणपति उत्सव के बीच उनका यह अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

रणवीर के लिए मौजूदा दौर काम के लिहाज से भी खास है। उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ (His film ‘Dhurandhar’) को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने मजबूत प्रदर्शन किया। फिल्म में ‘हमजा’ के किरदार में रणवीर (his portrayal of the character ‘Hamza’) के अभिनय को पसंद किया गया। अब अभिनेता अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ (next film, ‘Pralay’) की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में वह केवल मुख्य भूमिका में नहीं, बल्कि निर्माता की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

‘प्रलय’ के साथ रणवीर अपने बैनर ‘मां कसम फिल्म्स’ (‘Maa Kasam Films’) के तहत निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। ऐसे में फिल्म उनके लिए अभिनय के साथ-साथ एक नई पेशेवर जिम्मेदारी की शुरुआत भी है। निजी जिंदगी में भी रणवीर और दीपिका पादुकोण (Ranveer and Deepika Padukone) अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे समय में नई फिल्म और नई जिम्मेदारी की शुरुआत से पहले लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लेना उनके लिए खास पल रहा।