बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13 फीसदी बढ़कर 12.12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

New Delhi: Net direct tax collections rise 13% to ₹12.12 lakh crore

नई दिल्ली : (New Delhi) देश की अर्थव्यवस्था और सरकारी खजाने के लिए राहत देने वाली खबर है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में सरकार का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 17 सितंबर तक 13 फीसदी बढ़कर 12.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। अग्रिम कर संग्रह में वृद्धि से प्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ा है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes) (CBDT) के आंकड़ों के अनुसार 17 सितंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 15 फीसदी बढ़कर 14.32 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। वहीं, कर ‘रिफंड’ भी 29.19 फीसदी बढ़कर 2.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। कॉरपोरेट कर संग्रह 19.48 फीसदी बढ़कर लगभग 5.56 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान गैर-कॉरपोरेट कर (individuals and Hindu Undivided Families) का संग्रह छह फीसदी बढ़कर 6.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। वहीं , एक अप्रैल से 17 सितंबर के बीच प्रतिभूति लेनदेन कर (Securities Transaction Tax) (STT) संग्रह 53 फीसदी बढ़कर 40,214 करोड़ रुपये हो गया।

आंकड़ों के अनुसार 17 सितंबर तक अग्रिम कर संग्रह 16.18 फीसदी बढ़कर करीब 5.22 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसमें अग्रिम कॉरपोरेट कर भुगतान 18 फीसदी बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक और गैर-कॉरपोरेट अग्रिम कर भुगतान 9.24 फीसदी बढ़कर 1.06 लाख करोड़ रुपये रहा।