बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : नहीं रही बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी

Mumbai: Veteran Bengali cinema actress Mithu Mukherjee passes away

मुंबई : (Mumbai) बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी (Veteran Bengali cinema actress Mithu Mukherjee) का रविवार देर रात निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। करीब एक साल से कैंसर से जूझ रहीं अभिनेत्री का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बंगाली सिनेमा समेत पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सितारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अभिनेत्री के निधन पर बंगाली अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी (Bengali actor Prosenjit Chatterjee) ने भी भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर मिथु मुखर्जी की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उनके निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री की स्मृतियां और उनका काम हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेगा। प्रोसेनजीत ने उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (All Indian Cine Workers Association) (एआईसीडब्ल्यूए) ने भी मिथु मुखर्जी के निधन पर शोक जताया और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया। अभिनेत्री के निधन से उनके प्रशंसकों और सहकर्मियों के बीच गहरा दुख है। फिल्म जगत से जुड़े लोग उनके लंबे सिनेमाई सफर और अभिनय को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।