बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kaithal : कैथल: 10 दिन पहले फर्श के नीचे मिली थी टंकी, अब छत पर रखी टंकी से 650 लीटर लाहण बरामद

Kaithal: After a tank was found buried beneath the floor 10 days ago, 650 liters of *lahan* (fermented wash used for making liquor) have now been seized from a tank kept on the roof.

कैथल : (Kaithal) डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब (liquor at Dera Garja Singh) के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक ही घर में 10 दिन के अंतराल में दूसरी बार भारी मात्रा में शराब तैयार करने का सामान मिला है। 13 सितंबर को इसी घर के फर्श के नीचे दबाई गई टंकी से करीब 500 लीटर लाहण और पांच बोतल हथकड़ी शराब (500 liters of lahan and five bottles of illicitly distilled liquor) बरामद हुई थी। अब मंगलवार को पुलिस ने दोबारा सर्च अभियान चलाया तो घर की छत पर रखी टंकी से करीब 650 लीटर लाहण बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह (City Police Station In-charge Inspector Satpal Singh) की अगुवाई में पुलिस टीम ने मंगलवार को डेरा गरजा सिंह में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सुखविंद्र सिंह के घर की छत पर रखी टंकी पुलिस के हाथ लगी। जांच करने पर इसमें शराब तैयार करने के लिए रखा करीब 650 लीटर लाहण बरामद हुआ। पुलिस ने लाहण को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। गौर करने वाली बात यह है कि 10 दिन पहले 13 सितंबर को भी पुलिस ने इसी घर में कार्रवाई की थी। उस दौरान घर के फर्श के नीचे एक टंकी दबाई हुई मिली थी। उसमें करीब 500 लीटर लाहण भरा था। इसके अलावा एक प्लास्टिक केनी से पांच बोतल हथकड़ी शराब भी बरामद की गई थी। पुलिस के मुताबिक, सुखविंद्र सिंह (Sukhvinder Singh) के खिलाफ पहले से शराब तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। एक ही घर से बार-बार अवैध शराब तैयार करने की सामग्री मिलने के बाद पुलिस आरोपी की गतिविधियों के साथ-साथ उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है।