बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : हंसी, प्यार और कन्फ्यूजन से भरपूर ‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर आया सामने

Mumbai: Trailer for 'Prem Keetanu'—packed with laughter, love, and confusion—is out now.

मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ (Akshay Kumar’s film ‘Sky Force’) में गंभीर भूमिका निभाने के बाद अभिनेता वीर पहाड़िया (actor Veer Pahariya) अब एक अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु (‘Prem Keetanu’) का मंगलवार 22 सितंबर ट्रेलर जारी कर दिया गया है। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म कॉमेडी और ड्रामा के साथ युवा प्रेम की उलझनों को पर्दे पर पेश करती है। फिल्म में वीर के साथ आसिफा सैयद नजर आएंगी, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

ट्रेलर में कॉलेज की जिंदगी, दोस्ती, प्यार और रिश्तों के बीच पैदा होने वाली मजेदार परिस्थितियों की झलक देखने को मिलती है। वीर फिल्म में विशाल नाम के कॉलेज छात्र की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे सुहानी से प्यार हो जाता है। सुहानी का किरदार आसिफा सैयद निभा रही हैं। कहानी में तब नया मोड़ आता है, जब अपारशक्ति खुराना का किरदार रणजीत भी सुहानी को अपने करीब लाने की कोशिश करता है।

इसके बाद कहानी एक दिलचस्प प्रेम त्रिकोण में बदल जाती है। विशाल और रणजीत के बीच सुहानी को लेकर होने वाली खींचतान के साथ फिल्म में हास्य और भावनाओं का तड़का देखने को मिलता है। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि फिल्म युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर दोस्ती और प्रेम की कहानी को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती है।

‘प्रेम कीटाणु’ का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की (‘Prem Keetanu’ is directed by Apoorv Singh Karki) ने किया है। फिल्म में वीर पहाड़िया पहली बार कॉमेडी और रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे। वहीं आसिफा सैयद के लिए यह बॉलीवुड में नई शुरुआत है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों (release in theaters on October 2, 2026) में रिलीज होगी।