मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : एसएंडपी ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर सात फीसदी किया

New Delhi: S&P raises India's GDP growth forecast to 7 percent

नई दिल्ली : (New Delhi) मूडीज और फिच रेटिंग्स (Moody’s and Fitch Ratings) के बाद वित्तीय शोध और साख निर्धारित करने वाली एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर (India’s Gross Domestic Product) के अनुमान को बढ़ाकर सात फीसदी कर दिया है।

एसएंडपी ने बुधवार को ‘इकोनॉमिक एक्टिविटी फॉर एशिया पैसिफिक’ (‘Economic Activity for Asia-Pacific’) शीर्षक से जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 7.0 फीसदी कर दिया है। साथ ही एजेंसी ने वित्त वर्ष 2026-27 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति औसतन 5.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि मजबूत औद्योगिक गतिविधियों, स्वस्थ खपत, वस्तुओं के मजबूत निर्यात और सरकारी निवेश में तेजी जैसे कारकों ने आर्थिक वृद्धि को गति दी है। भारत की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर 7.8 फीसदी रही। एजेंसी ने कहा, ‘‘इसी कारण हमने 31 मार्च, 2027 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान पहले के 6.6 फीसदी से बढ़ाकर सात फीसदी किया है।’’

एसएंडपी ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति औसतन 5.1 फीसदी रहेगी। एजेंसी ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (Reserve Bank of India) चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अपनी नीतिगत दर में 0.25 फीसदी की वृद्धि करेगा।’’

उल्लेखनीय है कि इससे पहले फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2026-27 की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया, जबकि पिछले हफ्ते वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान को बढ़ाकर सात फीसदी कर दिया था। यह जी20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक वृद्धि दर का अनुमान है। भारत की आर्थिक वृद्धि दर बीते वित्त वर्ष 2025-26 में 7.8 फीसदी रही थी।