बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : भिवंडी टीईटी पेपर लीक घोटाले का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार

Mumbai: Bijendra Gupta, the mastermind of the Bhiwandi TET paper leak scam, arrested from Bihar

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस स्टेशन (Bhiwandi police station) की टीम ने शनिवार को तडक़े टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Teacher Eligibility Test) (TET) पेपर लीक मामले में कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता और उसके सहयोगी इंद्रजीत सिंह काे बिहार से गिरफ्तार किया है ।

इन दोनों को पुलिस भिवंडी ला रही है और आज ही दोनों को भिवंडी न्यायालय (Bhiwandi court) में पेश करने वाली है। इस मामले में इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 14 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता का नाम देश के कई राज्यों में सामने आए पेपर लीक मामलों से जुड़ा रहा है। वह पहले भी इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद उसने कथित तौर पर फिर से ञ्जश्वञ्ज परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने की साजिश रची।

भिवंडी के पुलिस उपायुक्त (जोन-2) पवन बंसोड़ ने मुख्य मास्टर माइंड बिजेंद्र गुप्ता और इंद्रजीत सिंह गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम पिछले तीन सप्ताह से लगातार बिजेंद्र गुप्ता की तलाश में जुटी थी। शनिवार सुबह उसे और उसके सहयोगी इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को भिवंडी लाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह मामला 28 जून को आयोजित टीईटी परीक्षा (TET exam) से एक दिन पहले सामने आया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि भिवंडी में एक गिरोह लीक हुए प्रश्नपत्र बेचने वाला है। सूचना के आधार पर कोंनगांव पुलिस स्टेशन की टीम ने जाल बिछाकर तीन आरोपिताें को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद की जांच में एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ, जो परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने और उम्मीदवारों को अनुचित तरीके से परीक्षा पास कराने का काम करता था।

जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था। पुलिस जांच के दौरान आगरा स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि बिजेंद्र गुप्ता ने कथित तौर पर इसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुए प्रश्नपत्र हासिल किए थे। इससे पहले गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता को भी बिहार के समस्तीपुर (Samastipur, Bihar) से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, वह कथित तौर पर इस रैकेट के वित्तीय लेन-देन और लॉजिस्टिक व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं।

जांच के दौरान पुलिस ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि बिजेंद्र गुप्ता ने गिरफ्तार आरोपित कपिल दहिया के माध्यम से पुणे के एक व्यक्ति को लीक प्रश्नपत्र बेचने का सौदा किया था। यह आरोपित अभी भी फरार है और मामले में पुलिस को उसकी तलाश है। पुलिस का दावा है कि यह संदिग्ध करीब 50 शिक्षक अभ्यर्थियों के संपर्क में था, जो परीक्षा से पहले लीक प्रश्नपत्र खरीदने के इच्छुक थे।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी से पेपर लीक के असली स्रोत, पैसों के लेन-देन और इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।