बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : जी एंटरटेनमेंट के शेयर्स धड़ाम

New Delhi: Zee Entertainment Shares Plummet

नई दिल्ली : (New Delhi) बाजार नियामक सेबी की कार्रवाई के बाद सोमवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) (Zee Entertainment Enterprises Limited) के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब 15 प्रतिशत लुढ़क गया, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा।

बीएसई (BSE) में जेडईईएल का शेयर 14.98 प्रतिशत गिरकर 98.15 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 17 प्रतिशत से अधिक टूटकर 95.60 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, एनएसई (NSE) पर भी कंपनी का शेयर 14.32 प्रतिशत गिरकर 98.14 रुपये पर बंद हुआ।

बाजार मूल्यांकन प्रभावित
शेयरों में गिरावट का असर कंपनी के बाजार मूल्यांकन पर भी पड़ा। जेडईईएल का बाजार पूंजीकरण 1,661.69 करोड़ रुपये घटकर 9,427.50 करोड़ रुपये रह गया।

सेबी ने एस्सेल समूह की इकाइयों के ऋण के लिए जेडईईएल की हैदराबाद स्थित जमीन को कथित रूप से अनधिकृत तरीके से गिरवी रखने के मामले में कार्रवाई की है। नियामक ने कंपनी को दो महीने और कंपनी के मानद चेयरमैन सुभाष चंद्रा और प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पुनीत गोयनका (Chairman Emeritus Subhash Chandra and Managing Director & CEO Punit Goenka) को एक साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित किया है।

सेबी के आदेश में कंपनी और दोनों अधिकारियों पर कुल 1.48 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसमें जेडईईएल पर 30 लाख रुपये, सुभाष चंद्रा पर 60 लाख रुपये और पुनीत गोयनका पर 58 लाख रुपये का जुर्माना शामिल है।