बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दाम 5.46 फीसदी बढ़े, नई दरें लागू

New Delhi: Aviation Turbine Fuel prices hiked by 5.46%; new rates effective

नई दिल्ली : (New Delhi) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) (price of Aviation Turbine Fuel) (ATF) की कीमत में 5.46 फीसदी का इजाफा किया है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) (आईओसी) के मुताबिक एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में इजाफा के बाद अब घरेलू एयरलाइंस (domestic airlines) के लिए विमान ईंधन का दाम 6,280 रुपये बढ़कर 1,21,280 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 1,15,000 रुपये प्रति किलोलीटर था। एटीएफ की कीमत में यह बढ़ोतरी 1 अगस्त को 5 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि के बाद दोबारा हुई है। इन दो बढ़ोतरी से एयरलाइंस पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जिनके लिए एटीएफ ऑपरेटिंग लागत का 40 फीसदी तक होता है।

एविएशन सेक्टर के जानकारों का कहना है कि एटीएफ में लगातार दो बार बढ़ोतरी से विमानन कंपनियों पर वित्तीय बोझ (financial strain on airline companies) बढ़ेगा। विमान ईंधन के दाम में हर महीने की पहली तारीख को संशोधन किया जाता है। यह संशोधन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की संदर्भ कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर होता है। स्थानीय करों, जैसे मूल्य वर्धित कर (Value Added Tax) (वैट) के कारण इसकी कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं।