बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi/Washington : एडोब ने अनिल चक्रवर्ती को सीईओ किया नियुक्त

New Delhi/Washington: Adobe Appoints Anil Chakravarthy as CEO

नई दिल्ली/वाशिंगटन : (New Delhi/Washington) अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब (US software company Adobe) ने अनिल चक्रवर्ती (Anil Chakravarthy) को अपना नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वे शांतनु नारायण की जगह लेंगे। चक्रवर्ती 1 दिसंबर से अपना पदभार संभालेंगे।

कंपनी की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि एडोब ने अनिल चक्रवर्ती को नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। चक्रवर्ती 01 दिसंबर से पद संभालेंगे, जो 18 साल से अधिक समय तक कंपनी का नेतृत्व करने वाले शांतनु नारायण (Shantanu Narayen) की जगह लेंगे।

वहीं, शांतनु नारायण कंपनी में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अनिल चक्रवर्ती फिलहाल एडोब के ग्राहक अनुभव प्रबंधन कारोबार और वैश्विक बिक्री परिचालन के अध्यक्ष हैं।

नारायण ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि एआई आधारित दौर में एडोब की वृद्धि का नेतृत्व करने के लिए अनिल चक्रवर्ती सही व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी नई भूमिका में उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

चक्रवर्ती जनवरी 2020 में एडोब से जुड़े थे। एडोब ने तब उन्हें कंपनी के ‘डिजिटल एक्सपीरियंस’ कारोबार का नेतृत्व करने के लिए कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक नियुक्त किया गया था। सितंबर 2020 में उन्होंने कंपनी के वैश्विक बिक्री परिचालन की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली। एडोब में शामिल होने से पहले चक्रवर्ती चार साल तक वैश्विक उद्यम क्लाउड डेटा प्रबंधन कंपनी ‘इंफॉर्मेटिका’ के सीईओ रहे।

उल्लेखनीय है कि चक्रवर्ती ने वाराणसी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी स्नातक की डिग्री तथा मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से विज्ञान में स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री हासिल की है।