मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल

New Delhi: National Stock Exchange (NSE) joins top 10 companies by market cap

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के सबसे बड़े नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) (NSE) ने गुरुवार को शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) (BSE) पर एनएसई का शेयर कारोबार के दौरान पांच फीसदी से अधिक चढ़ा। मामूली बढ़त के साथ बीएसई पर शुरुआत करने के बाद एनएसई बाजार मूल्यांकन (market cap) के लिहाज से शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गया है।

बीएसई पर एनएसई के शेयर 1,800 रुपये पर सूचीबद्ध हुए, जो 1,785 रुपये के निर्गम मूल्य से 0.84 फीसदी अधिक है। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 5.21 फीसदी बढ़कर 1,878 रुपये पर पहुंच गए। इससे एनएसई का बाजार मूल्यांकन 4,54,966.88 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही ये बीएसई पर बाजार मूल्यांकन के लिहाज से शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 16,67,750.07 करोड़ रुपये रहा है। इसके बाद भारती एयरटेल 11,32,338.92 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक 11,26,035.78 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक 9,57,570.88 करोड़ रुपये, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) (SBI) 9,12,415.14 करोड़ रुपये, टीसीएस 7,57,627.53 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 6,15,435.85 करोड़ रुपये, लार्सन एंड टुब्रो 5,32,457.60 करोड़ रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) (LIC) का मार्केट कैप 5,13,716.31 करोड़ रुपये और एनएसई का बाजार मूल्यांकन 4,54,966.88 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही यह हिंदुस्तान यूनिलीवर के 4,54,845.62 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण और 4,46,985.57 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली सन फार्मा से आगे है। एनएसई के प्रतिद्वंद्वी बीएसई का बाजार मूल्यांकन 1,31,946.42 करोड़ रुपये है।

एनएसई के 22,569 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (IPO) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन लगभग छह गुना अभिदान मिला था। इसमें संस्थागत खरीदारों की मजबूत मांग रही। यह आईपीओ 2024 में हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम था। इसने 2022 में आए एलआईसी के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को पीछे छोड़ दिया है।