बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi/Thiruvananthapuram : विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह को निर्यात-आयात के लिए मिली मंजूरी, 18 अगस्त से शुरू होगा परिचालन

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम : (New Delhi/Thiruvananthapuram) केरल स्थित विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह (Vizhinjam International Port in Kerala) को विदेशों के साथ सामान का आयात और निर्यात शुरू करने के लिए सीमा शुल्क विभाग की मंजूरी मिल गई है।

विझिंजम इंटरनेशनल सी-पोर्ट लिमिटेड (वीआईएसएल) (Vizhinjam International Seaport Limited) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने इसको शुरू करने की मंजूरी दे दी है। बंदरगाह को 18 अगस्त से निर्यात और आयात कार्गो परिचालन शुरू करने की अंतिम मंजूरी दी गई है।

सीबीआईसी के 24 जुलाई को जारी आदेश के मुताबिक तिरुवनंतपुरम के पास स्थित विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह अब तक केवल अंतरराष्ट्रीय पारवहन केंद्र के रूप में कार्य कर रहा था, लेकिन 18 अगस्त 2026 से यहां माल के निर्यात और आयात का परिचालन भी शुरू हो जाएगा।

वीआईएसएल के मुताबिक वर्तमान में बंदरगाह से संबद्ध कोई निर्धारित कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएफएस) नहीं होने के कारण सीबीआईसी ने निर्यात और आयात कार्गो के प्रबंधन के लिए कई शर्तें निर्धारित की हैं।

कंटेनर फ्रेट स्टेशन (Freight Station) बंदरगाह के पास स्थित एक ऐसा केंद्र होता है, जहां आयात और निर्यात होने वाले कंटेनरों में रखे सामान की जांच, पैकिंग, खोलने, दोबारा भरने और सीमा शुल्क से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। इसके तहत आयात परिचालन केवल प्रत्यक्ष बंदरगाह आपूर्ति के लिए पात्र पूर्ण कंटेनर भार वाले कंटेनरों तक सीमित रहेगा। ऐसे कंटेनरों को बंदरगाह पर पहुंचने के 48 घंटे के भीतर सीधे आयातक के परिसर तक पहुंचाना होगा।

विझिंजम इंटरनेशनल पोर्ट (Vizhinjam International Port) भारत का पहला गहरे पानी का ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह है, जो केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित है। इसे 2 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था। यह अंतरराष्ट्रीय पूर्व-पश्चिम शिपिंग रूट से केवल 10 समुद्री मील की दूरी पर है।