बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : कच्चे तेल की तेजी के बीच संभला बाजार

Mumbai: Market Holds Ground Amidst Crude Oil Surge

मुंबई : (Mumbai) वैश्विक अनिश्चितता और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Indian stock market) सोमवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 43.27 अंक चढ़कर 78,542.44 पर और निफ्टी 13.15 अंक बढ़कर 24,583.80 पर पहुंच गया।कारोबार के दौरान सेंसेक्स 78,676.98 के ऊपरी और 78,298.92 के निचले स्तर तक गया। इस दौरान सूचकांक में करीब 378 अंक का उतार-चढ़ाव रहा।

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में टाइटन, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस के शेयरों में तेजी रही। वहीं एसबीआई, इटर्नल, एनटीपीसी, आईटीसी और टीसीएस गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड 84.47 डॉलर पर
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.10 प्रतिशत बढ़कर 84.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर (Vinod Nair) ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता प्रभावित की।हालांकि, कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से बाजार को कुछ सहारा मिला। अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों से वहां ब्याज दरों में नरमी की उम्मीद बढ़ी है। अब निवेशकों की नजर महंगाई के आंकड़ों पर है।

रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा चमक
क्षेत्रवार कारोबार में रियल्टी सूचकांक 1.60 प्रतिशत चढ़ा। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु, पूंजीगत वस्तु और आईटी क्षेत्र के सूचकांकों में भी बढ़त रही। दूसरी ओर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का सूचकांक 1.30 प्रतिशत गिर गया।विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को भारतीय शेयरों में 480.24 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की थी। एशियाई बाजारों में भी सोमवार को अधिकांश प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।