बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : दूसरे सत्र में हुई तेज रिकवरी के बावजूद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

New Delhi: Stock market closes lower despite a sharp recovery in the second session

नई दिल्ली : (New Delhi) सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले घरेलू शेयर बाजार (Domestic stock market) आज गिरावट के साथ बंद हुआ। माना जा रहा है कि पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने की वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज शुरू से ही दबाव का माहौल बना रहा।

आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद दिन के पहले सत्र के कारोबार के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। दोपहर दो बजे के बाद खरीदारों में लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex and Nifty indices) दोनों सूचकांकों की स्थिति में कुछ सुधार हुआ। इस लिवाली के बावजूद ये दोनों सूचकांक हरे इंसान में नहीं पहुंच सके। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 109.08 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,263.33 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से यह सूचकांक गिरता चला गया। शेयरों की लगातार हो रही बिक्री के कारण दोपहर 12 बजे के करीब यह सूचकांक दिन के ऊपरी स्तर से 765.40 अंक टूट कर 656.32 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,497.93 अंक के स्तर तक गिर गया।

इसके बाद अगले दो घंटे तक यह सूचकांक इसी स्तर के आसपास बना रहा। दोपहर दो बजे के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। इस खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 468.42 अंक सुधर कर 187.90 अंक की गिरावट के साथ 77,966.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एनएसई के निफ्टी ने आज 0.75 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 24,472.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही यह सूचकांक मामूली बढ़त दिखाते हुए 24,473.30 अंक तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण निफ्टी 205 अंक से अधिक लुढ़क कर 24,265.95 अंक के स्तर तक आ गया। दोपहर दो बजे के बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में भी सुधार होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी दिन के निचले स्तर से 170 अंक की रिकवरी कर 35.75 अंक की कमजोरी के साथ 24,435.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान बैंकिंग और कैपिटल गुड्स सेक्टर (banking and capital goods sector stocks) के शेयरों में खरीदारी का जोर बना रहा। इसके साथ ही पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और मेटल इंडेक्स भी मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। दूसरी ओर, आईटी सेक्टर के शेयरों में आज लगातार बिकवाली होती रही, जिसकी वजह से निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

इसी तरह एफएमसीजी इंडेक्स 0.82 प्रतिशत और हेल्थकेयर इंडेक्स 0.78 प्रतिशत टूट कर बंद हुए। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट मे आज मिला-जुला कारोबार होता रहा। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 1.60 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों (BSE-listed companies) का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 492.20 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 493.82 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.62 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान बीएसई में 4,525 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,867 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,462 शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 196 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। वहीं एनएसई में आज 3,045 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,281 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,764 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से नौ शेयर बढ़त के साथ और 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान में, 30 शेयर लाल निशान में और तीन शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए।

आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.80 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.56 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.50 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल 1.31 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टीसीएस 3.93 प्रतिशत, मैथ्स हेल्थ केयर 3.13 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल 1.75 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.63 प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 1.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।